फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM inspected the road under construction

निर्माणाधीन सड़क का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the road under construction
नगर में सड़क निर्माण कार्य का उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता को परखा। निर्देश दिया कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल ना किया जाए। मानक के अनुरूप ही कार्य किया जाए। निर्माण सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाया गया है। नगर में पचपेड़ी के पास एचएसएस पब्लिक स्कूल रोड का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए शासन की मंशा के अनुसार गुणवत्तायुक्त तरीके से ही कार्य पूर्ण होना चाहिए। यदि किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त होती है। तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच के लिए नमूना भी लिया। जिसे प्रयोगशाला भेज दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, नगर पालिका स्वच्छता प्रेरक शादाब टाटा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed