फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM inspected the drain built near the government hospital

Amroha News: एसडीएम ने किया सरकारी अस्पताल के पास बने नाले का निरीक्षण

Tue, 29 Jul 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the drain built near the government hospital
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा सरकारी अस्पताल के पास बनवाए गए नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जांच के लिए एसडीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि नाला निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई गई है। तकनीकी टीम इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, हफीज रोड से स्टेट बैंक तक बने नाले से पानी की निकासी के लिए एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में कुंडा रोड पर जेसीबी से सफाई कराई।
पालिका की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से हफीज रोड चौराहे से स्टेट बैंक तक पानी की निकासी के लिए नाला बनाया था। लेकिन अब भी पानी सड़क पर भर रहा है। पालिका का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा नाले पर कब्जा करने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, सरकारी अस्पताल के पास भी पालिका ने करीब 17 लाख से नाला बनाया था लेकिन कुछ दिन बाद ही नाले की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में शिकायत मिलने पर डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने लोनिवि के सहायक अभियंता के साथ नाले का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाला निर्माण में मानक से कम सामग्री लगाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, मुख्य नाले से पानी की निकासी में बाधक बने दूसरे नाले की जेसीबी से सफाई कराई गई है। इस मौके पर ईओ दीपालिका यादव भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed