फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scuffle with police team that went to clear encroachment on village community land.

Amroha News: ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई

Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police team that went to clear encroachment on village community land.
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा में मदरसे के बराबर में स्थित ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने गए पुलिसकर्मियों के साथ दूसरे समुदाय के लोगों पर ने अभद्रता का आरोप लगा है। मदरसे के बराबर में रहने वाले पूर्व फौजी के घर पर भी पथराव किया गया। इसमें एक ग्रामीण की चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

ग्राम तोमड़ा में मदरसे के बराबर में ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी हुई है। यह भूमि ग्रामवासियों के पानी की निकासी के काम आती है। बीते मंगलवार को गांव के लोगों ने एसडीएम को एक शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के दूसरे समुदाय के लोग मदरसे के बराबर में स्थित ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने गांव जाकर अपनी मौजूदगी में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश कर निशान लगवा दिए थे। राजस्व विभाग की टीम पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जेसीबी से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करा रही थी। आरोप है कि मदरसे के बराबर में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने राजस्व टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मदरसे के बराबर में रहने वाले पूर्व फौजी इशम सिंह के घर पर भी पथराव किया गया। उनके भाई श्याम सिंह पथराव में घायल हो गए। दूसरे समुदाय की एक किशोरी ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। पुलिस मौके से एक युवती समेत एक युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने पुलिस के साथ हाथापाई की बात से इन्कार करते हुए बताया कि दूसरे समुदाय की किशोरी मानसिक रूप से बीमार है। उसको नियंत्रित करने के दौरान वह महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर रही थी। मौके पर पूरी तरह शांति है। इरशाद नाम के युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed