फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scooty rider killed in collision with mini bus

Amroha News: मिनी बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider killed in collision with mini bus
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर बस की टक्कर से संभल के रहने वाले स्कूटी सवार हुकम सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

संभल जनपद के हाकिम सराय में हुकम सिंह का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक हुकम सिंह बुधवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर हसनपुर मार्ग से होते हुए अतरसी गए थे। उन्हें किसी काम से मुरादाबाद जाना था। जैसे ही वह हाईवे पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। टक्कर लगते ही हुकम सिंह जमीन पर गिर पड़े। उनके सिर व अन्य शरीर के हिस्सों में गंभीर चोट लगी, जिस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मिनी बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बस में बैठी सवारियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर रवाना किया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed