फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   scooty rider died in accident

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
scooty rider died in accident
अमरोहा। सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से नौगावां सादात थानाक्षेत्र के अदलपुर मिलक गांव निवासी योगेंद्र यादव अमरोहा नगर के मोहल्ला मोतीनगर में रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गांव जा रहे थे। अभी उनकी स्कूटी नौगावां सादात थानाक्षेत्र में बिजनौर रोड पर पहुंची थी। तभी उनकी स्कूटी के आगे कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक लगा दिए। लिहाजा स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में योगेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए और बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed