{"_id":"66d663ba5590d85895079034","slug":"school-van-collides-with-horse-carriage-bijnor-labourer-dies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124931-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल वैन ने घोड़ा तांगे में मारी टक्कर, बिजनौर के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल वैन ने घोड़ा तांगे में मारी टक्कर, बिजनौर के मजदूर की मौत
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मुरादाबाद से नूरपुर रोड पर स्कूल वैन के चालक ने घोड़ा तांगे में टक्कर मार दी। हादसे में बिजनौर निवासी सुरेश सिंह (48) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुरेश सिंह बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के हल्दुआ माफी गांव निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। शनिवार सुबह 8:30 बजे सुरेश सिंह गांव के ही हरिराज के साथ घोड़े तांगे पर सवार होकर सैदपुर भट्ठा जा रहे थे। जैसे ही सुरेश सिंह और हरिराज मुरादाबाद से नूरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही स्कूल वैन के चालक ने घोड़े तांगे में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश और हरिराज घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सुरेश सिंह को मुरादाबाद के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रविवार को इलाज के दौरान सुरेश सिंह की मौत हो गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में सुरेश सिंह के बेटे आकाश कुमार की तहरीर पर स्कूल वैन के चालक देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।