फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard that entered Mandi Dhanaura area of Amroha caught by Forest Department.

खौफ का हुआ अंत: अमरोहा में 25 घंटे के बाद पिंजरे में कैद तेंदुआ, दहशत में गुजरा गांव वालों का समय

Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
सार

ग्राम पंचायत झूझेला चक में आठ वर्षीय बच्चे पर हमला कर तेंदुआ गांव के प्राइमरी स्कूल में घुस गया था। जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। शनिवार की शाम वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। जिसमें वह फंस गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
leopard that entered Mandi Dhanaura area of Amroha caught by Forest Department.
तेंदुआ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

अमरोहा में मंडी धनौरा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही झूझेला चक गांव में ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचे और राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व जानकारी ली।

विकासखंड की ग्राम पंचायत झूझेला चक में शुक्रवार रात पवन यादव के आठ वर्षीय बेटे आलोक को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुआ शनिवार को भी गांव के प्राइमरी स्कूल के परिसर में घुस गया था। जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। शनिवार की शाम वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। ग्राम प्रधान नितिन यादव ने बताया कि तेंदुआ शनिवार की रात लगभग 7.45 बजे पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को रिजर्व क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर दहशत के 25 घंटों के बीच ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed