फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   school,tendua

प्राइमरी स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ, पकड़ा गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
school,tendua
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत झुझैला चक के प्राइमरी स्कूल परिसर में शनिवार सुबह एक तेंदुआ विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर आ गया। तेंदुए को देखकर विद्यालय में मौजूद बच्चे व शिक्षक सहम गए। जोर-जोर से शोर मचाने पर तेंदुआ विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद पेड़ से कूदकर खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद शिक्षकों ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और वन विभाग अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बच्चों की छुट्टी कराई। अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें। इधर, देर शाम टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झुझैला चक गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने गांव के रहने वाले पवन यादव के पुत्र आठ वर्षीय आलोक पर हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से गांव वाले डरे हैं। इधर, शनिवार सुबह तेंदुए की क्षेत्र में मौजूदगी से और हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे गांव के प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी फांदकर तेंदुआ परिसर में घुस आया। तेंदुए को सामने देखकर वहां मौजूद शिक्षकों के साथ बच्चे सहम गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। दहशतजदा बच्चों को देखकर शिक्षक भी कुछ समझ नहीं सके और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर तेंदुआ विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। परिसर से तेंदुए के भाग जाने पर प्रभारी अध्यापिका कल्पना ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार को दी। सूचना पर वह विद्यालय पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से बच्चों की छुट्टी कराई। अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी देकर कार्रवाई का अनुरोध किया। बीईओ ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में 76 बच्चे पंजीकृत हैं और शनिवार को 42 बच्चे स्कूल में मौजूद थे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगवाया है। घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अकेले खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के कारण सोमवार तक विद्यालय बंद हैं। इसके बाद विद्यालय बंद रखने के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमति ली जाएगी। विद्यालय के एक ओर गन्ने का खेत है। सुरक्षा के लिहाज से यह स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार को भी तेंदुआ गन्ने के खेत से ही विद्यालय परिसर में आया था। - राजकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, धनौरा
झुझैला चक के प्राइमरी स्कूल परिसर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों के अनुरोध पर गांव में पिंजरा लगवा दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें। खेतों की ओर जाते समय ग्रामीण भी सतर्कता बरतें। - संजय चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी, धनौरा

दर्जन भर गांवों में तेंदुए की दहशत
मंडी धनौरा। क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में तेंदुए की दहशत अभी बरकरार है। तेंदुए की दहशत की वजह से ग्रामीणों ने अपने खेेतों की ओर अकेेले में जाना बंद कर दिया है। झुझैला चक में आठ वर्षीय आलोक पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। डेढ़ माह पहले ग्राम टोनिया में तेंदुए ने आठ साल के बालक राजकुमार पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए की दहशत सैरकपुर, ताजपुर, लाडनपुर, नादनौर माफी, अम्हेड़ा, मलेशिया, कमालपुर काजी, मुसल्लेपुर, हैबतपुर, टोनिया, सिरसा जट, मिलक मोतीखेड़ा, हिरनाखेड़ी आदि गांवों में बरकरार है। बीते एक माह में तेंदुआ क्षेत्र के कई गांवों में कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed