{"_id":"68950fc343d2f9e6470ccba6","slug":"school-children-troubled-by-waterlogging-on-the-road-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145325-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चे परेशान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चे परेशान, प्रदर्शन
Fri, 08 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कनेटा चुंगी से फूलपुर जाने वाली सड़क पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है। यह सड़क कनेटा चुंगी से फूलपुर बीझलपुर को जोड़ती है।
इसके अलावा इस मार्ग से रोजाना दस से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पानी की उचित निकासी नहीं होने की वजह से सड़क पर जलभराव की स्थिति है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। अक्सर यहां बाइक सवार गिरते रहते हैं। स्कूली बच्चे भी कीचड़ में गिरकर स्कूल जाने के बजाय घर लौटने पर मजबूर हो जाते हैं। लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अंकित कुमार, चंद्रसेन, गौरव कुमार, विकास कुमार, भूमिका, ज्योति, चंचल, दीपांशी, अंजलि, मनोज कुमार, गीता कुमारी, दीपिका आदि शामिल रहे।