फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   School bus climbs over divider, students escape narrowly

Amroha News: डिवाइडर से चढ़ी स्कूली बस, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
School bus climbs over divider, students escape narrowly
गजरौला (अमरोहा)। निजी स्कूल की एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि बस में सवार बच्चे को चोट नहीं आई। उधर, मौके जमा हुई भीड़ ने चालक की पिटाई की। लोगों के मुताबिक बस का चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एक निजी स्कूल की बस बच्चों काे लेकर स्कूल जा रही थी। वह नगर में पुराना डाकखाना चौराहा के पास पहुंची थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। हादसा देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाला और चालक को पकड़ लिया। लोगों ने चालक की पिटाई लगा दी। सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर गए। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली। बताया गया कि बस को चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। भीड़ के मुताबिक वह शराब के नशे में भी था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article