फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   scame in old man shelter

वृद्धावस्था में फर्जीवाड़ा: उपस्थिति 41 की दर्शाए और मौके पर मिलें 33 बुजुर्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
scame in old man shelter
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के औचक निरीक्षण में वृद्धाश्रम में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। वृद्धाश्रम में 61 बुजुर्गों का पंजीयन किया गया था। हाजिरी रजिस्टर में 41 की उपस्थिति पाई गई। जबकि सत्यापन के दौरान महज 33 बुजुर्ग वृद्धाश्रम में मिले। इसके अलावा लेखाकार समेत चार कर्मचारी भी गायब मिले। नदारद मिले कर्मचारियों का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। डीएम की कार्रवाई से जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बस स्टेशन के पीछे श्याम ग्रामोद्योग संस्थान अलीगढ़ द्वारा वृद्धाश्रम संचालित हो रहा है। पहले अतरासी रोड स्थित हमीदपुरा गांव में संचालित होता था। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद कलक्ट्रेट से वृद्धाश्रम के निरीक्षण के लिए निकले। वृद्धाश्रम की उपस्थिति पंजिका को देखा जिसमें 60 बुजुर्गों का पंजीयन किया गया था हालांकि संचालक द्वारा 41 बुजुर्गों को उपस्थित दर्शाया गया था इसके बाद उन्होंने बुजुर्गों की गिनती करने को कहा जिसमें आठ व्यक्ति कम हो गए कुल 33 व्यक्ति मिले। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी विजयवीर सिंह से सवाल किया। निरीक्षण के बारे में पूछा वह जवाब नहीं दे सके। इसके बाद डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद 16 कर्मचारियों के सापेक्ष 12 उपस्थित मिले। चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि 150 बुजुर्गों के प्रवास की क्षमता है। उसके अनुसार, किराए का भुगतान होता है। हालांकि बेड भी पर्याप्त नहीं मिले। यहां पर 60 बुजुर्गों का पंजीयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed