{"_id":"5e88d4fc8ebc3e77496f0ace","slug":"saudi-arab-and-kuwait-return-two-boys-screning-in-amroha-jpnagar-news-mbd345228748","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब और कुवैत से आए युवकों की स्क्रींनिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब और कुवैत से आए युवकों की स्क्रींनिग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए की जा रहीं कोशिशों के तहत स्वास्थ्य विभाग न केवल बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है बल्कि अब पुलिस ने भी उनका रिकार्ड रखना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों को बुलाकर उनकी स्क्रेनिंग कराई जा रही है।
शनिवार को भी चौपला चौकी पर बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने थर्मल स्केनर की मदद से उनके शरीर का तापमान जांचा। वहीं नगर के मोहल्ला सैफी नगर में दो युवकों के सऊदी अरब और कुवैत से आने की जानकारी मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई। दोनों युवकों को बुलाकर उनकी स्क्रीनिंग कराई गई। एक युवक ने बताया कि वह 12 मार्च को सऊदी अरब से आया था। वह फैब्रिकेशन वर्क करता है। वहीं दूसरे युवक ने बताया कि वह वेल्डर है और 29 फरवरी को यहां आया था। दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। वहीं पुलिस ने भी अब बाहर से आने वाले लोगों का रिकार्ड दुरुस्त रखना शुरू कर दिया है। चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार ने बताया कि चौपला चौकी क्षेत्र में रहने वाले बाहर से आए लोगों को बुलाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। वहीं सीएचसी में भी बाहर से आने वाले लोगों की जांच की गई।