फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sarvesh of Ayodhya defeated Pradeep of Meerut

Amroha News: अयोध्या के सर्वेश ने मेरठ के प्रदीप को दी पटकनी

Thu, 13 Feb 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sarvesh of Ayodhya defeated Pradeep of Meerut
अमरोहा के मंडी धनौरा के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल में कुश्ती प्रतियोगता में प्रतिभाग करते प
मंडी धनौरा (अमरोहा)। राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार से आगाज हो गया। हलपुरा के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल हलपुरा में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में दस जिलों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। 70 किलोग्राम भार वर्ग के पहले मुकाबले में अयोध्या के सर्वेश कुमार गौड़ ने मेरठ के प्रदीप कुमार को 14-10 से पटकनी दी।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में अयोध्या, कानपुर, सहारनपुर, वाराणसी, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, बागपत और अमरोहा सहित 10 टीमों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को पहले दिन 70 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले हुए। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अयोध्या के सर्वेश कुमार गौड़ ने मेरठ के प्रदीप कुमार को 14-10 से, अमरोहा के रोहन पाल ने बागपत के शहदाब को 8-5 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, वाराणसी के गोलू ने अलीगढ़ के नदीम को और संभल के अभिषेक ने सहारनपुर के मोहम्मद अयान को सीधे मुकाबले में क्रमशः 10-00 एवं 8-00 पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। इससे पहले डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का संचालन धर्मदेव भाटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिन होगा। बुधवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा। उन्होंने बताया कि अमरोहा को पहली बार राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करने का मौका मिला है।

यह रहे मौजूद
पहले दिन हुए खेलों के आयोजन के दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, प्रथमा बैंक के प्रबंधक मनोनीत सैनी, एसडीएम धनौरा चंद्रकांता, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुरादाबाद जितेंद्र यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या विवेक कुमार, अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ अमरोहा अशोक कुमार सिंह, महासचिव जिला ओलंपिक संघ अमरोहा, डॉ. एम पी सिंह, सचिव जिला कुश्ती संघ अमरोहा धर्मदेव भाटी, भोले सिंह त्यागी संभल, सचिन कुमार सचिव कुश्ती संघ उत्तर प्रदेश वाराणसी, शहीद भगत सिंह इण्टरनेशनल स्कूल हलपुरा के प्रबंधक रोहित सांगवान, प्रधानाचार्या शीतांशी चौधरी, निदेशक संजीव कुमार और सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। देशकांत त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article