{"_id":"67477f2fd2cf04f3760b49e7","slug":"sanitation-workers-strike-continues-piles-of-garbage-pile-up-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129913-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, लगा गंदगी के अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, लगा गंदगी के अंबार
Thu, 28 Nov 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)।
ठेका सफाईकर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है। बुधवार को भी हड़ताल के चलते कस्बे में सफाई नहीं हो सकी। जिससे गली मोहल्लों एवं मुख्य सड़क पर गंदगी के अंबार लग गए। वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं जाएंगी वह तब तक आंदोलन को आंदोलन को जारी रखेंगे।
नौगावां सादात नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मचारी बाहरी फर्म को सफाई का ठेका देने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्थानीय ठेकेदार के बिना वह बाहरी फर्म के लिए काम नहीं करेंगे। आरोप लगाया कि पहले भी बाहरी फर्म सफाईकर्मियों को ईपीएफ का करीब 19 लाख रुपये का गबन कर चुकी है। अभी तक उसका भुगतान उन्हें नहीं मिल पाया है। एसडीएम व ईओ सफाई कर्मियों को मनाने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन वह अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। हड़ताल के चलते कस्बे में जामा मस्जिद, नई बस्ती, बिजनौर मुख्य मार्ग, बाजार, बुध बाजार चौराहा, 88 की पुलिया आदि स्थानों पर कूड़े के ढेर लग चुके हैं। यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। हड़ताल पर बैठने वालों संदीप, सुमित, प्रदीप, अमन, कुलदीप सिंह, रामानंद सिंह, रोहित कुमार, सुमित, सूरज, करन सिंह, रजनी, संगीता देवी आदि शामिल रहे।