{"_id":"678011d92f46fec8ef0056ff","slug":"sambhal-district-is-in-second-place-in-paddy-procurement-in-the-division-jpnagar-news-c-204-1-chn1002-116684-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडल में धान खरीद में जिला संभल दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडल में धान खरीद में जिला संभल दूसरे स्थान पर
Thu, 09 Jan 2025 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में धान खरीद की गति काफी अच्छी रही है। 100 दिनों में धान की खरीद में जिला मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। कुल 93.66 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। वहीं, अमरोहा पहले और बिजनौर पांचवे स्थान पर है।जिले के 40 क्रय केंद्रों पर एक अक्टूबर से खरीफ विपणन मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद शुरू हुई। शासन से इस बार जिले को 65 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था, जोकि विगत सीजन से 10 हजार एमटी कम था। इस बार समर्थन मूल्य 2300 रुपये और ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। अभी धान खरीद शुरू हुए 100 दिन बीत चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 60877 एमटी धान की खरीद हो चुकी है, जोकि 93.66 प्रतिशत है। मंडल में धान खरीद करने में जिला दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर अमरोहा जनपद है। अमरोहा में लक्ष्य से बढ़कर 132.12 प्रतिशत की खरीद की गई है। मुरादाबाद तीसरे और रामपुर जनपद चौथे नंबर पर है। बिजनौर धान खरीद में पांचवें स्थान पर है। विभाग का दावा है कि जल्द ही शासन से मिला लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला विपणन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि विगत वर्ष 75 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 55 क्रय केंद्रों पर 54 हजार एमटी धान की खरीद हुई थी। बताया कि इस बार 31 जनवरी तक धान की खरीद होनी है।
समय से पहले बंद हो गए क्रय केंद्र
- चंदौसी नवीन मंडी समिति में पांच धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। जोकि वर्तमान स्थिति में बंद हो चुके हैं। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्रों की है। ऐसे में विभाग का दावा लक्ष्य पूरा करने का कैसे पूरा होगा।
जनपद में धान खरीद की स्थिति
क्रय एजेंसी का नाम क्रय केंद्र की संख्या निर्धारित लक्ष्य (एमटी) अब तक खरीद
खाद्य विभाग 13 28350 28685.72
पीसीएफ 10 15000 13119
पीसीयू 10 16250 13565.07
यूपीएसएस 05 4200 4378.06
एफसीआई 02 1200 1157.08 मंडल में धान खरीद की स्थिति
विज्ञापन
जनपद लक्ष्य (एमटी) खरीद (एमटी) प्रतिशत
अमरोहा 10000 13211.71 132.12
संभल 65000 60877.93 93.66
मुरादाबाद 103000 93776.97 91.05
रामपुर 263000 198729.44 75.56
बिजनौर 63000 46090.79 73.16
वर्जन
- जनपद में 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 93.66 प्रतिशत खरीद हुई है। उम्मीद है जल्द ही लक्ष्य पूरा होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसान क्रय केंद्रों पर धान बेच सकते हैं।-संजीव कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

09जेएनडी53-मृतक जगमेंद्र।