{"_id":"605cf8c28ebc3ec89761f596","slug":"sambhal-can-have-crooks-who-loot-in-gajraula-and-hasanpur-gajraula-news-mbd3842741198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के हो सकते हैं गजरौला और हसनपुर में लूट करने वाले बदमाश, कई संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के हो सकते हैं गजरौला और हसनपुर में लूट करने वाले बदमाश, कई संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
गजरौला। चौपला चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े डेयरी मालिक के परिवार को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश और फिर हसनपुर में चिकित्सक के घर लूट को अंजाम देने वाले एक ही गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। दोनों का हुलिया और कपड़े एक ही बताए जा रहे हैं। वहीं बदमाशों के संभल जिले के होने की आशंका में पुलिस अपनी टीमों को दौड़ा रही है। हसनपुर में बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।
बता दें कि बुधवार दोपहर 12 बजे दो बदमाशों ने मोहल्ला लक्ष्मी नगर में डेयरी मालिक अशरफ के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लगभग दो लाख के जेवर लूट लिए थे। बदमाशों ने दरवाला प्लाट देखने की बात कहकर खुलवाया था। इस वारदात के बाद करीब साढे़ 2 बजे बदमाशों ने हसनपुर की ग्रीन कॉलोनी में मासूम को गनप्वाइंट पर लेकर वहां भी लाखों की लूट की थी।
बदमाशों की पहचान के लिए चौपला पुलिस व एसओजी की टीम गुरुवार को भी डेयरी मालिक अशरफ के घर पहुंची। पुलिस टीम ने उनकी पत्नी आफरून से बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई। आफरून ने बताया कि बदमाशों में से एक ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। काले रंग की अपाचे बाइक पर आए बदमाशों में से एक ने लाल रंग की कमीज और जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने समाचार पत्रों में प्रकाशित बदमाशों की फोटो डेयरी मालिक की पत्नी आफरून को दिखाई तो उन्होंने इसी हुलिये से मिलते-जुलते बदमाश आने की बात कही। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि हसनपुर में सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। यदि नंबर प्लेट होती तो उन्हें पकड़ने में आसानी होती। लेकिन पुलिस की कई टीमें संदिग्धों से पूछताछ और बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई हैं।