फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samajwadi party worker protest

रामपुर जाते समय पूर्व मंत्री कमाल अख्तर गिरफ्तार, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party worker protest
हसनपुर में कमाल अख्तर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। सांसद आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में रामपुर जाते समय समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर को पुलिस ने नगर में गिरफ्तार कर लिया। समर्थकों ने नारेबाजी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री को थाने लाया गया तो उनके साथ 30-35 सपाई थाने पहुंच गए। पुलिस ने ढाई घंटे थाने में बैठाए रखा। बाद में शांतिभंग की कार्यवाही में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ही पुलिस पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के आवास पर पहुंच गई थी लेकिन वह किसी तरह से काफिले के साथ निकल गए। कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा ने आंबेडकर चौक पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोक लिया और उन्हें कोतवाली ले गए। मंत्री की गिरफ्तारी की सूचना पर कार्यकर्ता भड़क गए। उनके साथ ही आरिफ अख्तर, फैसल अल्वी, नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सभासद शाहनवाज अंसारी, अंशु त्यागी, विजेंद्र प्रजापति, शकील चौधरी, दिलशाद गनी, कासिम मकरानी, नसीम, सद्दाम, बदर कुरैशी, संदीप गुर्जर समेत 30-35 सपाई भी थाने पहुंच गए। करीब सवा दो बजे तक थाने में बैठाए रखा बाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर समेत नौ कार्यकर्ताओं पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार यूपी में सपा नेताओं व निर्दोष लोगों पर बदले की भावना के साथ काम किया जा रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां एवं उनके परिवार के लोगों पर अनगिनत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव सपा
रामपुर जाते समय पूर्व मंत्री कमाल अख्तर समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया।
- आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed