फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samajwadi party protest

फसल नीलामी प्रक्रिया रोकने को सपाइयों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party protest
हसनपुर (अमरोहा)। ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल की नीलामी प्रक्रिया रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर हंगामा किया। नीलामी प्रक्रिया सही ढंग से कराने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बताते हैं कि शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर तहसीलदार अर्चना शर्मा की मौजूदगी में गांव पथरा, कसाईपुरा, भूरा वाली मढैया व बिहारीपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी फसल के लिए नीलामी प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान सपा कार्यकर्ता पहुंच गए और नीलामी प्रक्रिया रूकवाने की मांग करते हुए हंगामा किया। कहा कि नीलामी की बोली अधिक लगाई जा रही है। जितनी भूमि पर खड़ी फसल की नीलामी होनी प्रस्तावित थी, उससे अधिक की नीलामी कराई जा रही है। आरोप लगाया कि साठगांठ करके केवल एक ही व्यक्ति को फसलों की नीलामी कराई जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं समझाकर शांत कराया। इस मौके पर सपा के जिला महासचिव आरिफ अख्तर, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी, संदीप गुर्जर उर्फ बबलू, अंशु त्यागी रहे। उधर, सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का कहना है कि चार दिन पहले जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि गंगा की धारा कटने की वजह से वर्षों पहले किसानों की भूमि भी उसमें कट गई थी। अब जो ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी फसल की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। नीलामी कराने से पूर्व पहले भूमि की जांच कराई जाए कि भूमि वास्तव में किसानों की तो नहीं है। मांग की जाती है कि फसल की नीलामी उसी किसान के नाम कर दी जाए। जिसने वह फसल बोई है। क्योंकि गन्ना की पैदावार में अच्छी खासी लागत आती है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 17 फरवरी को तहसील में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed