{"_id":"5df7c5768ebc3e87b96e1be5","slug":"samajwadi-party-leader-gajraula-news-mbd3330852137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता को दी फोन पर गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता को दी फोन पर गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। सपा युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव सुमित कुमार और उनके रिश्तेदारों को कुछ युवकों ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी है। उनके पिता कल्लू सिंह सपा के टिकट पर नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं।
मामला 14 दिसंबर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि गांव नानपुरा निवासी कुछ युवक हाईवे किनारे स्थित एक डीजे की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सपा नेता सुमित कुमार और सतेंद्र अपनी स्कूटी पर उधर से गुजरे। वह अपनी दुकान के लिए सामान लेने चौपला की दिशा में जा रहे थे। बताते हैं कि युवकों के बीच सड़क पर खड़े होकर हो-हल्ला करने पर उन्होंने स्कूटी रोककर साइड में होने का अनुरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए युवकों ने सुमित और सतेंद्र के साथ मारपीट कर दी। सपा नेता सुमित कुमार ने इसकी सूचना औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुकर्मपाल सिंह राणा को दी। वहां आई पुलिस आरोपियों को पकड़कर ले गई लेकिन बगैर कार्रवाई के ही डांट-डपटकर छोड़ दिया।
आरोपी सुमित तथा सतेंद्र की तलाश में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कहीं से सुमित के चचेरे भाई अरुण कुमार का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि अरुण के फोन पर कॉल पर सुमित, सतेंद्र और अरुण को भी गोली मारने की धमकी दी गई। सोमवार को सपा नेता सुमित कुमार ने इसकी जानकारी फिर से औद्योगिक चौकी इंचार्ज को दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें भी दीं लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, सपा नेता को फोन पर गोली मारने की धमकी दिए जाने की घटना की जानकारी होने के बाद से सपाइयों में आक्रोश है। उधर, सोमवार की देर रात औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुकर्मपाल सिंह राणा ने बताया कि शराब पीकर युवकों के गुट में विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।