{"_id":"68756b81b7231ede4101575f","slug":"sales-tax-team-caught-two-dcms-loaded-with-jacket-clothes-on-bilna-bridge-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-143765-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सेल्स टैक्स टीम ने बीलना पुल पर जैकेट कपड़े से लदी दो डीसीएम पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सेल्स टैक्स टीम ने बीलना पुल पर जैकेट कपड़े से लदी दो डीसीएम पकड़ी
Tue, 15 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
रविवार रात में सेल्स टैक्स की टीम ने बीलना पुल पर दो डीसीएम को पकड़ लिया। हालांकि, चालक व परिचालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों डीसीएम को थाने पर खड़ा करा दिया। डीसीएम में मिले जैकेट के कपड़े की कीमत एक करोड़ रुपये होने का अंदेशा है। कपड़ा किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इसका पता नहीं चल सका है।
कस्बे में जैकेट का काफी बड़ा कारोबार है। यहां कस्बे व देहात में करीब 150 से अधिक जैकेट कारखाने हैं। यहां से हर सीजन में करोड़ों का कारोबार देश के अलग-अलग हिस्सों में होता है। जैकेट के आर्डर की शुरुआत गर्मी के मौसम से ही हो जाती है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना पर कस्बे में पहुंची सेल्स टैक्स विभाग की दो गाड़ियों में सवार टीम ने बीलना पुल पर दो डीसीएम को घेर लिया।
इस पर दोनों डीसीएम के चालक व परिचालक भाग गए। तलाशी में डीसीएम में भारी मात्रा में जैकेट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भरा मिला। लिहाजा, दोनाें डीसीएम को कर अफसरों ने थाने ले जाकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। कार्रवाई सेल्स टैक्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एसपी तिवारी के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रविवार रात दोनों डीसीएम को सुपुर्दगी में देकर टीम लौट गई थी। इसके बाद अभी तक किसी ने कोई संपर्क नहीं किया है। कपड़े की कीमत एक करोड़ रुपये होने का अंदेशा है।