{"_id":"6ae503edb1f0b7cbfe0b0b2d","slug":"sale-deeds-for-the-ganga-expressway-may-begin-in-november-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176794-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए नवंबर में शुरू हो सकते हैं बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए नवंबर में शुरू हो सकते हैं बैनामे
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिग्रहण के लिए चिह्नित जमीनों की गाटा संख्या का राजस्व विभाग सत्यापन कर रहा है। लेखपाल गांवों में पहुंचकर अभिलेखों की जांच और किसानों के स्वामित्व का मिलान कर रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर में बैनामे शुरू होने की उम्मीद है।
प्रस्तावित 116.85 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का करीब 44 किलोमीटर हिस्सा अमरोहा से गुजरेगा। यह प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला टी-प्वाइंट से जुड़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। हसनपुर और धनौरा तहसील के 52 गांव इसकी जद में आएंगे। सर्वे पूरा हो चुका है और सर्किल रेट भी लागू हो गया है। अब गाटा संख्या का सत्यापन अंतिम चरण में है। करीब 150 किसान सहमति पत्र दे चुके हैं।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी करमेंद्र सिंह ने बताया कि गाटा संख्याओं का मिलान कराया जा रहा है। जल्द ही कमिश्नर से अनुमोदन लिया जाएगा। परियोजना पूरी होने से अमरोहा से हरिद्वार की दूरी और यात्रा का समय घटने के साथ औद्योगिक विकास, निवेश, व्यापार और पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -
52 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
परियोजना के दायरे में अमरोहा जिले की हसनपुर और धनौरा तहसील के 52 गांव शामिल किए गए हैं। जिसमें हसनपुर तहसील के 17 और धनौरा के 35 गांव हैं। हसनपुर क्षेत्र के मंगरौला, पाइंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द, रूखालू, सिकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, करनखाल, बाईखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेड़ा खुर्द, अब्दीपुर, कटाई और पूठी सहित कई गांव इस परियोजना की जद में आएंगे। वहीं धनौरा क्षेत्र के अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना, वस्तौरा माफी, जलालपुर, मोहम्मदी, कौराला, रिछोटी, पारा खालसा और वलीपुर समेत अन्य गांव भी एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे।
--
गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही किसानों से बैनामे कराने शुरू किए जाएंगे। इसके बनने से जिले के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
-डॉ. नितिन गौड़, डीएम