{"_id":"684f2fe92ece9388cd0dc4a1","slug":"sakatpur-karanpur-dilapidated-road-is-becoming-the-cause-of-accidents-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141879-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सकतपुर-करनपुर जर्जर मार्ग बन रहा हादसों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सकतपुर-करनपुर जर्जर मार्ग बन रहा हादसों का सबब
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
उझारी से सकतपुर-करनपुर तक जाने वाला लगभग तीन किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले तीन सालों से बदहाल है। खासकर पंडका गांव से सकतपुर के बीच का हिस्सा तो इतना खराब हो चुका है कि यहां गहरे-गहरे गड्ढे बने हैं, जो हादसों का सबब बन चुके है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है तो कई बार कार व अन्य चार पहिया वाहन फंस जाते है।
यह मार्ग सीकरी भूड़, फैयाजनगर, खरसौली, बिजनौरा, हीसखेड़ा, चमर पतेई, इंकौंदा, मिर्जापुर डूंगर, बिजनौरा, गारबपुर सहित दस से भी अधिक गांवों के लोगों के लिए मुख्य रास्ता है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण और वाहन इस जर्जर सड़क से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बिजनौरा के ग्राम प्रधान हेमराज सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान रामस्वरूप सिंह, प्यारेलाल, ओमकार सिंह, पंडका के मेघराज सिंह, नरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा, दयानंद चौधरी, सुशील अहलावत जैसे स्थानीय निवासियों ने इस मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए या नए सिरे से मार्ग का निर्माण कराया जाए। यदि जल्द ही इस मार्ग को सही नहीं कराया गया तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।