{"_id":"57c5dc754f1c1bde042cb0a7","slug":"sai-palki-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी महोत्सव पर धूमधाम से निकाली पालकी यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी महोत्सव पर धूमधाम से निकाली पालकी यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला कोट से छठी महोत्सव में साईं पालकी निकालते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री हरे कृष्ण प्रचार समिति की ओर से नगर में नंद उत्सव एवं छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धूमधाम से पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी में विराजमान लड्डू गोपाल और राधा रानी की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेताब रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।
मंगलवार को नंद उत्सव और छठी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह उत्सव दो दिन चलेगा। इस अवसर पर डा.अनिल रायपुरिया के निवास स्थान से पालकी यात्रा निकाली गई। विधिविधि के साथ पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी में लड्डू गोपाल, राधा रानी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही।
विज्ञापन
पालकी यात्रा मोहल्ला कोट से प्रारंभ होकर, अनार की ज्यारत, बेगम सराय, कटरा सर्राफा बाजार, बसावन गंज, मछरट्टा, बड़ा बाजार तिराहा, मंडी चौब, गलिस्तयान स्टेट बैंक चौराहा, बाबा गंगा नाथ मंदिर होते हुए राधा रमण मंदिर पर हुई। नगर में जगह-जगह पालकी यात्रा का स्वागत हुआ। फूलों की वर्षा हुई।
विज्ञापन
यहां, अमूल रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, पराग अग्रवाल, वैभव, सरला अरोड़ा, अलका मदान, रेखा अरोड़ा, सुषमा चांदना, मुकेश टंडन, गिरिराज भारद्वाज ने भजन प्रस्तुत किए। पालकी यात्रा में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार रस्तोगी, कुलदीप वर्मा, सौरभ भारत, बलदेव राज, पिंकी, टीटू, बाबू, विवेक नारायण, नितिन गुप्ता, आकाश गोयल मौजूद रहे।