{"_id":"695abfd03f7035bd330c80fa","slug":"sadaf-choudhary-has-been-appointed-to-the-new-haj-council-at-the-indian-embassy-in-jeddah-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-154870-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेद्दा में भारतीय दूतावास की नई हज काउंसिल बनीं सदफ चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेद्दा में भारतीय दूतावास की नई हज काउंसिल बनीं सदफ चौधरी
विज्ञापन
सदफ चौधरी।
- फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
अमरोहा/जोया। भारतीय विदेश सेवा की सदफ चौधरी ने जेद्दा में स्थित महावाणिज्य दूतावास में हज काउंसिल के रूप में अपना नया पदभार संभाल लिया है। सदफ चौधरी जेद्दा में हज काउंसिल के पद पर तैनात होने वाली पहली महिला आईएफएस अधिकारी हैं।
31 वर्षीय सदफ चौधरी उत्तराखंड के रुड़की जनपद की रहने वाली हैं। वह इसरार अहमद जो कि संभल जनपद के नेकपुर तथा जोया ग्रामीण बैंक शाखा के पूर्व प्रबंधक और शाहबाज बानू की सबसे बड़ी बेटी हैं। सदफ के परिवार ने लगभग बीस वर्ष जोया के मोहल्ला खेड़ा में रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से जनपदवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जोया के जय गोविंद पब्लिक स्कूल से ही पूरी की। उसके बाद जालंधर के एनआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में गईं और बिना किसी कोचिंग के घर पर ही सेल्फ-स्टडी से उन्होंने 2020 की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 23वीं हासिल की।
सदफ फ्रांस के मार्सिले स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में हेड ऑफ चांसरी के रूप में कार्यरत थीं। यूपीएससी सफलता के बाद उन्होंने आईएफएस सेवा चुनी, जहां उनका फोकस हमेशा से महिलाओं सशक्तीकरण और सामाजिक कल्याण पर रहा है।
विज्ञापन
-- -- --