फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sachin Yadav became the district president of Uttar Pradesh Lekhpal Sangh, Deepak Dilwania became the secretary

Amroha News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सचिन यादव, दीपक दिलवानिया सचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sachin Yadav became the district president of Uttar Pradesh Lekhpal Sangh, Deepak Dilwania became the secretary
अमरोहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष समेत सात पदों पर शुक्रवार को चुनाव हुआ। इसमें अपने प्रतिद्वंदी पीतांबर सिंह को हराकर सचिन यादव अध्यक्ष चुने गए। जबकि सतीश चंद्र को हराकर दीपक दिलवानिया सचिव बने हैं। मतदान के दौरान अध्यक्ष और सचिव पद के लिए खींचतान देखने को मिली। वहीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
शुक्रवार को लेखपाल संघ का चुनाव नगर के एक बैंक्वेट हॉल में चुनाव पर्यवेक्षक मुरादाबाद मंडल के प्रांतीय सचिव अमरेश दत्त शर्मा की मौजूदगी में कराया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पीतांबर सिंह और सचिन यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोपहर एक बजे वोटिंग कराई गई, जबकि तीन बजे वोटों की गिनती हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए सचिन यादव को 128 वोट मिले, जबकि पीतांबर सिंह को 125 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इस तरह सचिन यादव तीन वोटों से जीतकर जिलाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

इसके अलावा सचिव पद के लिए दीपक दिलवानिया को 131 और सतीश चंद को 122 मत मिले। इस तरह दीपक दिलवानिया 9 वोट सचिव चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश चौधरी को 123 और विंटेश कुमार को 129 वोट मिले हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश चौधरी ने जीत दर्ज की। इस पद के लिए राजेश चौधरी को 131 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जौहर अली को 119 वोट मिले हैं। उप सचिव पद के लिए महेंद्र प्रताप ने 130 वोट हासिल किए। जबकि प्रतिद्वंदी राजेंद्र सिंह को केवल 121 मत मिले हैं। महेंद्र प्रताप ने नौ वोट से इस पद जीत हासिल की है। कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 128 वोट हासिल किए, जबकि प्रतिद्वंदी रमेश सैनी को केवल 124 वोट मिले। वहीं, ऑडिटर पद के लिए विक्की वर्मा ने 131 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है, उनके प्रतिद्वंदी सुमित तंवर को 119 मत मिले हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह, मांगेराम शर्मा, विकास यादव, सतेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, प्रशांत कुमार, दिवाकर सिंह, राहुल गुर्जर आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed