{"_id":"5f6fa6418ebc3e9b88174f21","slug":"running-comptiton-hasanpur-news-mbd3639965128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री पहुंचे फीता काटने, पुलिस ने रुकवाई दौड़ प्रतियोगिता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री पहुंचे फीता काटने, पुलिस ने रुकवाई दौड़ प्रतियोगिता, हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर दौड़ प्रतियोगिता रोके जाने पर पुलिस से नोकझोंक करते पूर्व मंत्री कमाल अख्तर।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। कोरोना संक्रमण काल में अनुमति नहीं होने की बात कह कर पुलिस ने श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान में शनिवार को होने वाली दौड़ प्रतियोगिता को मौके पर पहुंच कर रुकवा दिया। प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस आयोजकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। वहीं प्रतियोगिता रुकने पर हिस्सा लेने आए युुवाओं ने जमकर हंगामा किया।
शनिवार शाम को श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इसके शुभारंभ की तैयारी की जा रही है। सैकड़ों की तादाद में युवा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए। फीता काटने के लिए पूर्व मंत्री कमाल अख्तर पहुंच गए थे। पुलिस को सूचना मिली कि बिना अनुमति के दौड़ प्रतियोगिता कराई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतियोगिता के आयोजन पर रुकवा दी। आयोजन पर रोक लगाने से नाराज पूर्व मंत्री से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस आयोजकों में शामिल पूर्व सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र विधूड़ी समेत दो को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
वहीं दौड़ प्रतियोगिता रुकने से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया भी किया। युवाओं ने मांग की कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एंट्री फीस आयोजकों ने जमा कराई थी। उसे वापस कराया जाए। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि बिना अनुमति के दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। इसको लेकर प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होने दिया। आयोजकों को हिरासत में लेकर चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
अफसरों पर लगाया भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप
हसनपुर। दौड़ प्रतियोगिता रोकने पर पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के अफसर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व गांव तरौली, गारबपुर व सकतपुर में दौड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए थे, वहां भाजपा नेताओं ने शुभारंभ किया था, किसी पुलिस वाले ने प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति नहीं मांगी। यहां पर सपा नेता दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते हैं तो यहां अनुमति का हवाला देकर प्रतियोगिता को रुकवा दिया। इसे सहन नहीं किया जाएगा। खेल के नाम पर भी राजनीति की जा रही है। सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई है।