फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Cricket Academy Red won by 8 wickets

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Cricket Academy Red won by 8 wickets
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन आयोजित हुआ। दूसरे दिन रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे रेड ने आठ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर मैच खेला गया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम निर्धारित 40 ओवर से पहले ही 36.1 ओवरों में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए काव्य चौधरी ने 57, रियाज अहमद ने 33 व अब्दुल रहमान ने 16 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद कैफ ने 4, अंश गौतम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने 21.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर लिया। टीम के लिए मोहम्मद कैफ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 68 व मोहम्मद अरीब ने 65 गेंदों में 11 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए रियाज अहमद और फहद खान ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को चुना गया। अंपायर की भूमिका निश्चल चाहल और मोहम्मद सायम रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, जमाल अहमद, कमाल अहमद, शिव कुमार, तरुण चिमा, ओमदत्त शर्मा, रोहित कुमार, विकास ठाकुर, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed