फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani and Parkar Cricket Club won their respective matches

रुक्मणी और पारकर क्रिकेट क्लब ने जीते अपने अपने मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rukmani and Parkar Cricket Club won their respective matches
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए। पहला मैच संभल क्रिकेट क्लब और रुक्मिणी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें रुक्मिणी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही। दूसरा मैच पारकर क्रिकेट क्लब और अब्बासी क्रिकेट क्लब अमरोहा के बीच खेला गया। इसमें पारकर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पहले मैच में संभल ने टॉस जीतकर रुक्मिणी क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रुक्मिणी टीम 37.1 ओवर में 244 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए जैनुल आबेदीन ने 56 और चंद्रेश सैनी ने 53 रन बनाए। संभल के लिए गेंदबाजी में प्रवीण और विपिन ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए संभल की पूरी टीम 20.1 ओवर में ढेर हो गई। इस तरह ये मुकाबला रुक्मिणी क्रिकेट क्लब ने 190 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में अब्बासी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम के लिए तुषार अग्रवाल ने 55 और पुष्कर ने 42 रन बनाए। पारकर की ओर से हननान व विनय ने 2-2 विकेट चटकाए। पारकर की टीम ने 39 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए आलोक यादव ने 58, विवेक सैनी ने 38 रन का योगदान दिया। अब्बासी क्रिकेट क्लब के लिए अहमद राजा ने तीन और शोएब ने दो विकेट लिए। पहले मैच में अंपायर शमशाद अल्वी और सतेंद्र कुमार रहे। दूसरे मैच में जेपी सिंह और निश्चल चहाल ने यह जिम्मेदारी निभाई। मैच के दौरान डीएसए के क्रिकेट सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, डॉ. वैभव त्रिवेदी, डॉ इंतेजार मेहंदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, कपिल गिल, डॉ. राहुल मिश्रा और डॉ एमपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed