फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RTE: Applications will be made from March 1 under the fourth phase

आरटीई : चौथे चरण के तहत एक मार्च से होंगे आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
RTE: Applications will be made from March 1 under the fourth phase
अमरोहा। आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत तीन चरणों को पूरा कर लिया गया है, जिसमें जिले के 387 छात्रों ने दाखिला ले लिया है। वहीं, 105 आवेदनों को निरस्त कर दिया है। शिक्षा विभाग के अनुसार चौथे चरण के लिए एक मार्च से लेकर 19 मार्च तक आरटीई के तहत केजी और पहली कक्षा के लिए आवेदन करने का मौका है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका सिंह ने बताया कि आरटीई की तहत जिले में कुल 632 छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 387 को मनचाहे विद्यालय में दाखिला दिलाया गया है, जबकि 105 आवेदन नियम अनुसार प्राप्त नहीं हुए। इसके कारण निरस्त कर दिया गया। वहीं, 140 आवेदन ऐसे विद्यालय में थे, जिनका लॉटरी की सीट भर चुकी थी। इसलिए आवेदन स्वीकार नहीं हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन छात्रों के विद्यालयों में सरकार द्वारा 4950 रुपये प्रति वर्ष भेजा जाएगा। वहीं अभिभावकों के खातों में पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिससे बच्चे स्टेशनरी वस्तु, बैग समेत अन्य स्कूली समाग्री भेज सकें। बीएसए ने कहा कि एक मार्च से लेकर 19 मार्च तक 140 आवेदक, जिनको लाभ नहीं मिला है। वह केजी कक्षा और पहली कक्षा के लिए दोबारा से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आरटीई25यूपी एजुकेशन साइट पर पंजीकरण करने के बाद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed