फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 1.60 lakh extorted on the pretext of selling land

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.60 lakh extorted on the pretext of selling land
अमरोहा। जमीन का एग्रीमेंट कराकर 1.60 लाख रुपये लेने के बाद भी मां-बेटे सहित छह लोगों ने उसका बैनामा दूसरे के नाम करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी रविपाल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फौंदापुर के पवन कुमार उसके पिता अमीचंद, मां कलावती, पवन की पत्नी पूनम और सुरेंद्र व उसके भाई श्याम सिंह से जान पहचान है। करीब सवा पांच साल पहले सभी उनके पास आए और बोले कि पवन कुमार व उसकी मां कलावती अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। दो लाख रुपये में सौदा हो गया। 60 हजार रुपये बतौर बयाया दे दिए। साथ ही एक लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

चार जुलाई 2019 को उप निबंधक कार्यालय धनौरा में एग्रीमेंट करते समय चार जून 2020 को बैनामा कराना तय हुआ। बाद में तीन मई 2021 की तारीख तय की गई। जिस पर वह 40 हजार रुपये लेकर गए। बैनामा कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करते रहे। नोटिस देने के बाद भी बैनामा नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलावती ने 24 फरवरी 2023 को अपनी जमीन का बैनामा बेटे पवन के नाम करा दिया। पवन कुमार ने उक्त नंबर की सारी जमीन का बैनामा एक महिला सहित दो लोगों के नाम कर दिया। एग्रीमेंट होने के बाद भी जमीन के नाम पर रुपये हड़प लिए। पुलिस ने उनकी तहरीर पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed