फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 15.30 lakh recovered from three cars, could not show proof

तीन कारों से 15.30 लाख रुपये बरामद, नहीं दिखा पाए प्रमाण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 15.30 lakh recovered from three cars, could not show proof
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और उड़नदस्ते को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वाहनों की तलाशी के दौरान तीन कारों से 15.30 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान कार सवार नगरी के संबंध में लेखा-जोखा नहीं दिखा सके। ऐसे में प्रशासन ने नगदी को जब्त कर कोषागार में जमा करा दिया है।
विज्ञापन

एसप पूनम के आदेश पर रविवार की रात को नगर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और उड़नदस्ता ‘ए’ के प्रभारी सुरेश कुमार रस्तोगी टीम के अतरासी तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। संयुक्त चेकिंग के दौरान टीम ने बिजनौर की तरफ से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका। जिसमें मोहम्मद यूसुफ खान निवासी मोहल्ला चकली सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 13 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुनैद निवासी मोहल्ला बसावन गंज थाना अमरोहा नगर की कार की तलाशी ली तो उसमें भी एक लाख 58 हजार रुपये मिले। तभी मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के मोहल्ला मछली बाजार निवासी नईम अहमद की कार से 72 हजार रुपये बरामद किए। तीनों से बरामद धनराशि के संबंध में प्रमाण पत्र मांगे तो वह बगले झांकने लगे। धनराशि से संबंधित कोई लेखा-जोखा नहीं दिखाने ने बरामद की गई 15 लाख 30 हजार रुपये की नकदी को जब्त कर लिया। एसपी पूनम ने बताया कि रुपयों को कलक्ट्रेट कोषागार में जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed