फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RPF-GRP outpost constructed at Kankather railway station

Amroha News: कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर बनी आरपीएफ-जीआरपी चौकी

Sun, 02 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
RPF-GRP outpost constructed at Kankather railway station
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, दुकानदारों, व्यापारियों की सुरक्षा को कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की अस्थायी चौकी बनाई गई हैं। आरपीएफ चौकी के लिए एक दरोगा समेत 11 का स्टाफ तैनात किया गया। जबकि जीआरपी चौकी पर छह दरोगा और 26 सिपाही तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे गंगा मेले में आने वाले अधिकांश श्रद्धालु वैसे तो अपने ट्रैक्टर ट्रॉली, कार, बाइक आदि वाहनों से आते और जाते हैं। लेकिन दूर दराज के श्रद्धालु, दुकानदार और व्यापारी ट्रेनों से आना जाना पसंद करते हैं। ट्रेन का किराया कम होना इसका मुख्य कारण है। कांकाठेर रेलवे स्टेशन तिगरी गंगा मेेले का निकटवर्ती स्टेशन है।
विज्ञापन

मेले में आने जाने वाले दूर दराज के श्रद्धालु व व्यापारी इसी स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। उनके साथ ट्रेन में सफर करते समय या रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की वारदात न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की चौकी बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए चौकी बनाई गई है। इसके लिए बाहर से 11 का स्टाफ मिला है। जिसमें 10 सिपाही हैं। रेलवे के सभी फाटकों पर आरपीएफ का स्टाफ तैनात किया जाएगा।

वहीं जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि मेले के लिए चौकी बना दी गई है। उस पर छह दरोगा और 26 सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। जीडी कार्य देखने के लिए तीन मुंशी भी मुस्तैद कर दिए गए हैं। यहीं से स्टाफ की रवानगी होगी और यहां पर ही आमद दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed