फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RPF caught the drunkard who was creating a ruckus in the AC coach of Mussoorie Express

मसूरी एक्सप्रेस के एसी कोच में हंगामा कर रहे शराबी को आरपीएफ ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
RPF caught the drunkard who was creating a ruckus in the AC coach of Mussoorie Express
गजरौला(अमरोहा)। मसूरी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में शराबी ने हंगामा कर दिया। यात्रियों से उलझने लगा। सूचना पाकर आरपीएफ पहुंच गई। हंगामा कर रहे आरोपी को हिरासत में लिया। सीएचसी में उसका मेडिकल कराया गया। संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसकी जमानत कराकर ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आरपीएफ को सूचना मिली कि देहरादून से दिल्ली जा रही मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में एक व्यक्ति हरिद्वार से सवार हुआ है। वह यात्रियों के साथ हंगामा कर रहा है। सूचना पाकर आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचते ही आपीएफ कर्मियों ने कोच में हंगामा कर रहे आरोपी को हिरासत में लिया। सीएचसी में लाकर उसका मेडिकल कराया। उसने अपना नाम कुशलपाल शर्मा बताया। वह हरियाणा राज्य के समालखा का रहने वाला है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीए होने की पुष्टि होने पर आरपीएफ ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मसूरी एक्सप्रेस के एसी कोच में शराब के नशे में हंगामा कर रहे कुशलपाल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसकी जमानत कराकर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed