{"_id":"65e4d59e4fe70d230c0e40e4","slug":"route-diversion-may-be-implemented-on-delhi-highway-from-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-114879-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिल्ली हाईवे पर आज से लागू हो सकता है रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिल्ली हाईवे पर आज से लागू हो सकता है रूट डायवर्जन
विज्ञापन
अमरोहा। फाल्गुन माह की कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आठ मार्च को महाशिवरात्रि है। सोमवार से कांवड़ियाें का हरिद्वार से जल लेकर लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में संभावना है कि आज से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर जाएगा। एक दो दिन में कांवड़ियों के जत्थों का आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर बीते शुक्रवार रात बारह बजे से नौ मार्च की शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया है। हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, कैंटर, प्राइवेट बस समेत तमाम माल से लदे भारी वाहनों को हाईवे पर आने से रोका जाएगा। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गाें से गुजरेंगे। जबकि बाइक, कार, छोटा हाथी, रोडवेज, टैक्सी, फल, सब्जी, दूध, गैस व इमरजेंसी वाहन यथावत धीमी गति से दौड़ते रहेंगे। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संभावना है कि सोमवार से कांवड़ियों के लौटने लगेंगे। यदि दोपहर बाद भीड़ बढ़ी तो हाईवे बंद कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ये प्लान रहेगा लागू
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिवाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद से दिल्ली को भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
- चांदपुर, बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- नूरपुर, शिवालाकलां, फीना से अमरोहा की तरफ आने वाले वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली- लखनऊ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- मेरठ से मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के- भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
-- -- -