फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Route diversion implemented, heavy vehicles will pass through alternate routes till Monday night

रूट डायवर्जन लागू, सोमवार रात तक वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Route diversion implemented, heavy vehicles will pass through alternate routes till Monday night
हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान हाईवे पर शुक्रवार शाम से लागू हो गया है। सोमवार रात तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। हाईवे पर आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सोमवार के बाद भी दिल्ली से मुरादाबाद आने वाली लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। प्रशासन ने ये फैसला हाईवे पर कांवड़ियों के चलते लिया है। वहीं जरूरत के हिसाब से प्लान में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सावन माह की कांवड़ यात्रा के चलते एक अगस्त यानी तीसरे सोमवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा। इसलिए बरेली, मुरादाबाद, संभल, चंदौसी, रामपुर समेत विभिन्न जनपदों के तमाम शिवभक्त ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए जाते हैं। हरिद्वार से आने वाले भक्त बिजनौर, नौगांवा सादात होते हुए अमरोहा से निकलकर गंतव्य के लिए जाते हैं। जबकि बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहती है।
विज्ञापन

इसके चलते जिला प्रशासन ने 16 जुलाई से हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। बरेली मुरादाबाद रामपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को मुरादाबाद से डायवर्ट कर संभल जनपद से निकालते हुए दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को ब्रजघाट से डायवर्ट कर दूसरे वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अमरोहा जनपद में मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाली लेन पर दोनों तरफ छोटे बहन जैसे बाइक, कार, फल, सब्जी और दूध के वाहनों को निकाला जा रहा है। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर रखा है। पहले सोमवार की सुबह दो कांवड़ियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने हाईवे पर रोडवेज बसों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
जबकि दो दिन की ढील के बाद बृहस्पतिवार दोपहर कांवड़ियों को हाईवे से निकलता देख प्रशासन ने तुरंत दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया, उसे कांवड़ियों के हवाले कर दिया है। अब सोमवार को जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट से जलाने वाले शिव भक्तों की भीड़ हाईवे पर बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार की शाम से दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाले सभी भारी, मालवाहक वाहन, निजी और रोडवेज बसों को डायवर्ट कर दिया है। अब ये सभी भारी वाहन प्रशासन द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जा रहे हैं।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है, जो सोमवार की रात तक लागू रहेगा। वहीं सोमवार के बाद भी दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन शिवभक्तों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा कांवड़ियों की भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्लान में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।

ट्रकों के घुसते ही जोया में लगा जाम
जोया। अमरोहा की ओर से जोया पहुंचे ट्रकों के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन बेतरतीब खड़े होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्यूटी पर मुस्तैद ट्रैफिक और सिविल पुलिस ने बमुश्किल ट्रकों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed