फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   robbry in two villege,s for house

आदमपुर में दो गांवों के चार घरों में लूटपाट, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
robbry in two villege,s for house
बुरावली(अमरोहा)। बेखौफ लुटेरों ने आदमपुर थानाक्षेत्र के दो गांवों में जमकर आतंक मचाया। दो किसान और दो मजदूरों के घरों को निशाना बना लिया। परिजनों को बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर मजदूर की पिटाई कर दांत तोड़ दिए। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

यह लूटपाट की घटनाएं आदमपुर थानाक्षेत्र के सूतावली और मदारीपुर गांव की है। सूतावली गांव के बाहरी छोर पर जानेआलम का परिवार रहता है। रविवार की रात जानेआलम अपने बच्चों साथ बरामदे में सोए हुए थे। तभी लुटेरे घर में घुस आए। परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर जानेआलम के दांत तोड़ दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरे घर से एक बक्से को लेकर भाग निकले। जिसमें नकदी और कीमती सामान बताया जा रहा है। इसके बाद लुटेरे पड़ोसी शकील के घर पहुंचे। यहां से एक मोबाइल, 16 हजार रुपये, पाजेब, अंगूठी और कंगन चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद लुटेरों ने करीब दो बजे मदारीपुर में आमिल के घर में धावा बोल दिया। यहां परिवार को बंधक बनाकर अलमारी में रखे 21 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान लूट लिया। जाते समय लुटेरे आमिल के छोटे भाई जाकिर को कमरे में बंद कर भाग निकले। वहीं कलवा का घर गांव के बाहरी छोर पर तालाब के किनारे स्थित है। कलवा की पत्नी नईमा अकेली अपने बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। तभी लुटेरे कमरे में घुस गए और 20 हजार रुपये और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर नईमा के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। एक के बाद एक दो गांवों के चार घरों में लूटपाट की घटना से दहशत का माहौल है। आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सूतावली-मदारीपुर गांव में चोरी की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छुट्टी पर एसपी, बेपरवाह हुई पुलिस
अमरोहा। एसपी डॉ. विपिन ताडा पिछले तीन दिन से अवकाश पर हैं। उनके जिला छोड़ते ही पुलिस बेपरवाह हो गई। ये ही वजह है कि एक ही रात में लुटेरों ने दो गांवों के चार घरों में लूटपाट की घटना का अंजाम दे दिया। वहीं जुआरियों से उगाही को लेकर फायरिंग हुई थी। जिसके पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस ने जुआरियों के साथ हमसाज होने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं गजरौला में रिटायर्ड कानूनगो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed