फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   robbery with collection agent

Amroha News: कलेक्शन एजेंट के साथ लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
robbery with collection agent
मंडी धनौरा (अमरोहा)। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से किस्त की वसूली कर लौट रहे एजेंट विशाल शर्मा से हथियारबंद बदमाश नोटों से भरा थैला लूट कर भाग गए। थैले में 80 हजार रुपये की रकम थी। कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। कलेक्शन एजेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाले विशाल शर्मा स्वयं सहायता समूह का कलेक्शन एजेंट है। वह शनिवार को शेरपुर क्षेत्र में समूह के सदस्यों से किस्त की वसूली के लिए गया था। शाम को वह बाइक से नगर की ओर लौट रहा था। चांदरा फार्म मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर विशाल के पास नोटों से भरा थैला छीन लिया। विरोध करने पर उसके हाथ पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। लूट की सूचना मिलने पर शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। घटनास्थल शेरपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बताया गया है। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed