{"_id":"57bca6514f1c1b9832d4ee77","slug":"robbery-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर दंपति से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर दंपति से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
आदमपुर थाना इलाके में गवां रोड पर मंगलवार को सरेराह तीन बदमाशों ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी दंपति से हथियारों के बल पर मारपीटकर साढ़े चौबीस हजार की नगदी लूट ली। इस बीच रोडवेज बस को आता देख बदमाश बाइक पर सवार होकर आदमपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर दी है।
जनपद संभल के कस्बा गवां निवासी जाकिर पुत्र जाफर हुसैन की गवां में ही कपड़े की दुकान है। मंगलवार को जाकिर पत्नी नाजिस के साथ बाइक से कपड़ों की खरीदारी करने हसनपुर आ रहा था। गवां रहरा रोड पर चचौरा मोड़ के पास पीछे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चलती बाइक की चाबी निकाल दी।
इस दौरान बदमाश लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दो बदमाशों ने तमंचा निकालकर जाकिर की कनपटी पर लगा दिया और तीसरे ने डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख नाजिस ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे रुपयों का पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
इस बीच गवां की दिशा से एक रोडवेज बस आती देख बदमाश आदमपुर की दिशा में फरार हो गए। किसी तरह से पीड़ित दंपति थाने पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने बताया कि दंपति से लूटपाट की तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।