फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Robbery from uncle and nephew at gunpoint

Amroha News: सरेशाम चाकू-तमंचे के बल पर चाचा-भतीजे से लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Robbery from uncle and nephew at gunpoint
अमरोहा। बदमाशों ने सरेशाम बाइक सवार शिक्षक व उनके भतीजे को तमंचे और चाकू के बल पर लेकर उनके साथ लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में बदमाश 5700 रुपये, बाइक की चाबी और स्टेशनरी का सामान लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कैलसा सुलेमान का परिवार रहता है। उनके बेटे इरशाद निजी स्कूलों में अध्यापक हैं, जबकि दूसरे बेटे रबीक अधिवक्ता हैं। वह अमरोहा तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप के मुताबिक बुधवार की शाम पांच बजे इरशाद अपने भतीजे अरशद के साथ स्टेशनरी का सामान लेने अमरोहा आए थे। करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कैलसा बॉर्डर से डिडौली गांव को जाने वाले मार्ग पर पहुंची। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहुंचे और चाचा-भतीजे को तमंचे-चाकू के बल पर कब्जे में ले लिया। इस दौरान बदमाशों ने इरशाद के हाथ से फोन लेकर दूर फेंक दिया। जबकि जेब में रखें 5700 रुपये, बाइक की चाबी और स्टेशनरी का सामान लूट कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित इरशाद ने घटना की तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed