{"_id":"5723b8904f1c1b5e0ca91ba4","slug":"robbery-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वांइट पर लेकर दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वांइट पर लेकर दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति से तमंचों के बल पर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। दंपति प्लॉट के लिए रिश्तेदारी से रुपये लेकर आ रहा था। जानकारी होने पर ग्रामीणों व पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए जंगल की घंटों खाक छानी, मगर बदमाश हाथ नहीं लगे।
देहात थाना क्षेत्र के मऊ मयचक गांव निवासी सूरजभान सिंह शुक्रवार की पूर्वाह्न 11 बजे वह 1.10 लाख रुपये लेकर ससुराल से पत्नी नीरज के साथ घर आ रहा था। मऊमय चक व नगलिया गांव के बीच स्कूटी सवार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने सूरजभान से बाइक रुकवा ली। दोनों बदमाश मुंह में गमछा बांधे हुए थे।
बाइक रुकते ही बदमाशों ने दंपत्ति को तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया और सूरजभान से 1.10 लाख रुपये लूटकर भाग गए। गांव पहुंचे दंपति ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इस पर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ जंगल को घंटों तक छाना, मगर बदमाश हाथ नहीं लगे। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार का कहना है कि लूट नहीं हुई बल्कि बाइक सवार दंपति का चावलों भरा कट्टा गिर गया था। लूट की घटना झूठी है।
प्लॉट के लिए ससुुराल से ला रहा था रुपये
मऊमय चक गांव निवासी सूरजभान ने शहर के कांठ रोड पर ऊमरी सादात चौराहा पर प्लॉट लिया है। इसके कुछ पैसे अदा कर दिए हैं। मुरादाबाद के लदावली गांव में उसकी ससुराल है। प्लॉट के लिए रुपयों की कमी पड़ने पर वह ससुराल से रुपये लेकर लौट रहा था।