फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways collided with six bikes and a car in front of SP office, three injured

Amroha News: एसपी ऑफिस के सामने रोडवेज ने छह बाइक और एक कार को मारी टक्कर, तीन घायल

Sat, 19 Jul 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways collided with six bikes and a car in front of SP office, three injured
अमरोहा। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसपी ऑफिस के सामने रोडवेज बस ने छह बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत तीन घायल हो गए। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद डिपो की यह बस जोया रोड पर कचहरी के पास सड़क किनारे खड़ी छह बाइक और एक कार से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दस वर्षीय उनेस, मोहम्मद इस्माइल और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। घायल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। घटना के समय बस में कोई सवारी नहीं थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे में था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। सीओ अभदभान भदोरिया ने बताया कि घायलों को परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। चर्चा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed