{"_id":"5a0215f44f1c1ba7678ba176","slug":"roadways-bus-ne-bike-sawar-ko-raunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरोली के निकट मंगलवार देर शाम मैंथा फैक्टरी के पास रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से उड़ा दिया। बाइक सवार छात्र को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्साधिकारी ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया है। वहीं हादसे के बाद से ही चालक बस लेकर फरार है।
गांव डगरोली निवासी संजीव (22) पुत्र विजय सिंह बीएससी का छात्र था। इन दिनों संजीव के घर पर राज मिस्त्री काम कर रहे थे। मंगलवार की देर शाम संजीव बाइक से राजमिस्त्रियों को हसनपुर छोड़ने गया था। हसनपुर से अकेला बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक गांव के निकट मेंथा फैक्टरी के पास पहुंची। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक दूर जा गिरी। संजीव बुरी तरह घायल हो गया। हादसा देख जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पहुंचे। चालक बस लेकर फरार हो गया। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। परिजन तत्काल गंभीर हालत में संजीव को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र संजीव का गांव शेखपुर झकड़ी के एक परिवार की बेटी से रिश्ता तय हुआ था। इसी माह 29 नवंबर को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी की तैयारियों को लेकर घर में राजमिस्त्री का काम चल रहा था। हादसे ने संजीव की जान लील ली। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। अस्पताल पहुंचे माता-पिता का रो-रोकर बुराहला था।