{"_id":"6341498ff9939f58582c5a07","slug":"roadways-bus-going-towards-delhi-rammed-into-truck-in-amroha-16-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: दिल्ली की तरफ जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 16 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: दिल्ली की तरफ जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 16 यात्री घायल
Sat, 08 Oct 2022 03:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 08 Oct 2022 03:27 PM IST
सार
उत्तराखंड के टनकपुर डिपो की रोडवेज बस का चालक रुद्रपुर के सितारगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद टम्टा बस को लेकर दिल्ली जा रहा था। बस कांकाठेर ढाल के निकट पहुंची थी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक चालक द्वारा ब्रेक लगा दिए गए, जिससे बस ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली की तरफ जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में घुस जाने से बस चालक सहित 16 यात्री घायल हो गए। हादसा ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने के कारण हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड के टनकपुर डिपो की रोडवेज बस का चालक रुद्रपुर के सितारगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद टम्टा बस को लेकर दिल्ली जा रहा था। बस कांकाठेर ढाल के निकट पहुंची थी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक चालक द्वारा ब्रेक लगा दिए गए, जिससे बस ट्रक में घुस गई। इससे बस चालक, बस में सवार नेपाल के जिला कंचनपुर के बेलाडोना निवासी संजय कुमार उनकी पत्नी राधिका, भतीजा गाविया, दोस्त की पत्नी विमला, कंचनपुर निवासी मनोज जोशी, महेंद्र नगर नेपाल निवासी नारायण जोशी व उनकी बहन जानकी, हरियाणा के हिसार के एनआईटी निवासी दिनेश कुमार व उनकी पत्नी किरन जोशी, बेटा हर्ष, मां द्रोपदी, बेटी जिज्ञासा, उत्तराखंड के नैनीताल के शक्ति फार्म निवासी वृतिका विश्वास, बेटा जीत विश्वास, बेटी मनीषा विश्वास घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर वृतिका विश्वास, मनोज व जीज की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। उधर मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस और ट्रक को हाईवे से अलग हटवाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि हादसे का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन