फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   roadways accident

रोकने पर चालक ने दौड़ाई बस, बाल-बाल बचे सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
roadways accident
गजरौला(अमरोहा)। चौपला पुलिस चौकी के सामने बरेली डिपो की रोडवेज की बस को देख सिपाहियों ने उसे ऊपर जाने का इशारा किया लेकिन घबराहट में चालक ने बस नीचे ही दौड़ा दी। वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने भी उसे रोकना चाहा। लेकिन वह नहीं रुका। सिपाही बाल-बाल बच गए। बाद में हाईवे पर पीछा कर बस को रुकवा लिया। बस का एमवी एक्ट में चालान कर चालक को हिदायद देकर छोड़ दिया। साथ ही इस संबंध में रोडवेज के अधिकारियों से भी फोन पर शिकायत की गई।
विज्ञापन

बुधवार को इंस्पेक्टर जयवीर सिंह चौपला पुलिस चौकी पर जा पहुंचे। यहां तीन दिन पूर्व एसपी डा. विपिन ताडा ने रोडवेज की बसें खड़ी देख नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही यहां बसें नहीं रोके जाने की हिदायद चौकी इंचार्ज को दी थी। तभी से पुलिस यहां बसें नहीं रुकने दे रही है। बताते हैं कि गुरुद्वारे के निकट आकर रुकी बरेली डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस को वहां नहीं रुकने का इशारा सिपाहियों ने किया। घबराए चालक ने तेजी से बस दौड़ा दी। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने भी उसे इशारा किया। इस पर चालक और घबरा गया और बस दिल्ली की दिशा में दौड़ा दी। बताते हैं कि इस दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने अपनी गाड़ी बस के पीछे लगा दी। हाईवे पर यूएस फैक्ट्री के कट के पास उन्होंने बस रुकवा ली। इसके बाद चालक को कड़ी फटकार लगाई और बस का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बरेली डिपो के एआरएम से भी शिकायत की है। कहा कि रोडवेज की बसें चौपला स्थित बस स्टैंड पर ही रोकने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed