{"_id":"6aee43de80507f44ee025775","slug":"roads-will-be-constructed-and-interlocking-work-will-be-carried-out-in-gram-panchayats-using-funds-from-the-16th-finance-commission-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-177325-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 16वें वित्त आयोग की राशि से ग्राम पंचायतों में बनेंगी सड़कें, होगा इंटरलॉकिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 16वें वित्त आयोग की राशि से ग्राम पंचायतों में बनेंगी सड़कें, होगा इंटरलॉकिंग का काम
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए अब 16 वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि खर्च की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण से लेकर इंटरलॉकिंग तक के कार्य कराए जाएंगे। हालांकि, अभी 15वें वित्त आयोग से मिली पांच करोड़ रुपये की धनराशि का भी उपयोग किया जाना बाकी है। इसके साथ ही दीपावली के मद्देनजर गांवों में साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर योजना तैयार की जा रही है। जिन ग्राम पंचायतों से अभी तक प्रस्ताव नहीं मिले हैं, उनसे भी प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। जिससे डीएम का अनुमोदन लेकर काम शुरु कराया जा सके। फिलहाल दो करोड़ के कामों को लेकर ही प्रस्ताव मिले हैं। अब 16वें वित्त आयोग की धनराशि मिलने से पहले 15वें वित्त आयोग की धनराशि को खर्च किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि गांवों में फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ झाड़ियों की सफाई कराई जा रही है। मंदिरों, तालाबों, सामुदायिक शौचालयों और पंचायत सचिवालयों के आसपास विशेष सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इससे त्योहार पर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं।