{"_id":"65eb7bcaa222083a680dca17","slug":"roads-turned-red-with-blood-18-people-lost-their-lives-in-8-days-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-115122-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खून से लाल हुईं सड़कें, 8 दिन में 18 लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खून से लाल हुईं सड़कें, 8 दिन में 18 लोगों की गई जान
विज्ञापन
अमरोहा। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते जिले की सड़क खून से लाल हो गई हैं। बीते आठ दिन में 18 लोगों की जान चली गई। जिसमें दो सगे भाई और चार साल का मासूम भी शामिल है। यह स्थिति तब है जब यातायात पुलिस लगातार ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करती है। तेज रफ्तार चलना और वाहनों को ओवरटेक करना सड़क हादसों की वजह सामने आया है। यही वजह है कि तेज रफ्तार पिक अपने शुक्रवार को हाईवे पर बाइक सवार हरियाना गांव निवासी सोनू और मुरादाबाद निवासी पिंकी को कुचल दिया। जिसे दोनों की मौके पर मौत हो गई। आंकड़ों की बात करें तो जिले में हर रोज दो लोगों की जान जा रही है।
यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। लोग चलाए गए यातायात जागरूकता और गोष्ठियों को भी नजरंदाज कर रहे हैं। लोग नियमों को दरकिनार कर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। दो सवारियों की बाइक पर तीन से चार सवारियां चल रहीं हैं, वह भी बिना हेलमेट के, जिससे जान का खतरा बढ़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकीं हैं और जान भी जा चुकी है। लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। यातायात के प्रति जागरूक करने के बावजूद जिले की सड़कों पर बिना हेलमेट के ही नहीं, बल्कि तीन से चार सवारी बाइक सवार दौड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यातायात पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही हो। यातायात और सिविल पुलिस की ओर से जिले भर में रोजाना ही बिना हेलमेट एवं दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी लेकर चलने पर चालान किए जा रहे हैं। लेकिन नियमों के उल्लंघन करने को लोग अपनी शान समझते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पांच दिन में इन लोगों की गई जान
1 मार्च की रात नौगांवा सादात क्षेत्र के खेड़ा निवासी हारिस और मोहम्मद नदीम को टैंकर ने कुचल दिया।
2 मार्च की रात नौगांवा सादात क्षेत्र में कालाडाबरा निवासी हरिकिशन की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
3 मार्च को डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर बाइक चालक सोनू, उसकी पत्नी सुनैना और भाई विनय की मौत हो गई।
3 मार्च को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से मासूम प्रशांत और बुजुर्ग चंद्रभान की जान चली गई।
4 मार्च की रात गजरौला में हाईवे पर बिजनौर निवासी शमशीदा और बदायूं निवासी सचिन की मौत हो गई।
4 मार्च को रहरा थानाक्षेत्र में राजपाल, उनके बेटे परवीन और एक अन्य युवक अरुण की मौत हो गई।
6 मार्च की शाम आदमपुर थानाक्षेत्र के दढि़याल निवासी अरिवंद कुमार की मौत हो गई।
7 मार्च की सुबह आदमपुर थानाक्षेत्र मुबारिजपुर गांव निवासी पूर्व राशन डीलर दौलतराम की भी जान चली गई।
8 मार्च की सुबह हाईवे पर बाइक सवार सोनू और पिंकी को पिकअप के चालक ने रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन बातों का रखें ध्यान
- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं
- वाहन को तेज रफ्तार से न दौड़ाएं
- मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम रखें
- कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें
- शराब पीकर वाहन न चलाएं
- वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें
- ओवरलोड वाहनों को चलाना
- ट्रिपल राइडिंग करना
-- -- -- -- -- -- -- --
नियमों का पालन करें तो बचेगी जिंदगियां
सीओ ट्रैफिक अभिषेक सिंह ने बताया कि लोग यातायात नियमों का पालन करें तो हादसों को रोका जा सकता हैै। हेलमेट लगाने से लोगों की जिंदगियां बच सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --