फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads became inundated due to rain, two houses also collapsed

बारिश से सड़कें हो गईं लबालब, दो मकान भी गिरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:19 AM IST
सार

तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।जिसकी वजह से बाइकों पर सवार लोगों को यहां से निकलने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल तेजराम गांव में ही रहने वाले अपने बेटे के मकान में शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
Roads became inundated due to rain, two houses also collapsed
Roads became inundated due to rain, two houses also collapsed - फोटो : JPNAGAR

विस्तार

तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश की वजह से सड़कें नदियां बन गई हैं। जिसकी वजह से राहगीरों का सड़कों से गुजरना मुहाल हो गया। लकड़ा चौराहा, कोट चौराहा, अफगानान मोहल्ला, दिल्ली दरवाजा, मोहल्ला बटबाल की सड़कें जलमग्न हैं। जिसकी वजह से बाइकों पर सवार लोगों को यहां से निकलने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो मकान भी गिर गए।
विज्ञापन

बारिश की वजह से सड़कों पर कीचड़ व फिसलन बढ़ गई है। मार्गों की हालत ऐसी बन चुकी है कि लोग खुलकर जिम्मेदारों को कोस रहे हैं और सुधार की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्ति अभियान की बारिश के बाद पोल खुल गई। कई मोहल्लों की सड़कों की हालात खराब है। कीचड़ के कारण तंगहाल गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। उधर मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल रहे लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। आलम ये है कि बाइक सवार लोग पैदल अपनी बाइकों को पानी में धकेलते नजर आए।
विज्ञापन

शहर में कई इलाकों के नालें चौक होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते सरकारी और निजी कार्यालयों में भी पानी भर गया। सामान्य काम काज भी पूरी तरह ठप हो गया। अधिकांश जगह नालियों का गंदा पानी घरों में भी भर गया। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शीशोवाली में रविवार की देर शाम एक ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। संयोगवश मकान क्षतिग्रस्त होने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। राजस्व कर्मचारी गांव पहुच गए हैं। गांव शीशोवाली निवासी तेजराम का मकान का एक हिस्सा रविवार की देर शाम बारिश से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। संयोगवश मकान गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि लेखपाल को गांव भेजा गया है। फिलहाल तेजराम गांव में ही रहने वाले अपने बेटे के मकान में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं डिडौली के गांव करनपुर में एक गरीब परिवार रहता है। परिवार में विजय सिंह, विक्रम सिंह ,वीरेंद्र सिंह तथा उनके चाचा चंद्रपाल सिंह रहते हैं। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से अचानक उनका घर गिर गया। हालांकि घर के गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। पीड़ितों के अनुसार उनका घर गिरने से उनका करीब बीस हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद
बेमौसम बारिश का कहर किसानों पर जमकर सितम ढहा रहा है। रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। इससे खेतों में जलभराव हो गया। तेज हवा से धान की फसल खेत में ही बिछ गई। कटा हुआ धान बारिश से खराब हो गया है। आलू व सरसों की बुआई भी प्रभावित हुई है। वहीं अगले दो दिन मौसम खराब होने की आशंका है। रविवार को 70-80 एमएम बारिश हुई है। बीस फीसदी से ज्याद धान फसल के नुकसान की आशंका है। फिलहाल कृषि विभाग फसल की क्षति का आकलन कराया जा रहा है।

आज कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का रहेगा अवकाश
अमरोहा। जिले में तीन दिन से हो रही बारिश के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। सभी मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता व सरकारी स्कूल सोमवार को एक दिन के लिए बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने कहा कि डीएम के आदेश पर जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed