फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads and lanes submerged in water due to rain, electricity stalled

बारिश: शहर की सड़कें और गलियां पानी से डूबी, बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roads and lanes submerged in water due to rain, electricity stalled
अमरोहा। बारिश और बिजली गुल होने से गुरुवार को शहर और देहात में जनजीवन ठप हो गया। बारिश से शहर की सड़कें डूब गईं। मुन्नी देवी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका, तहसील आदि कार्यालयों में पानी जमा हो गया। बारिश से गलियों में पानी भरा होने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहर में मौसम सामान्य हुआ। आसमान से सूरज ने झांका तो लोग घर की छतों पर आ गए। बिजली गुल होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार शाम से ही बारिश तेज होने लगी। इसके चलते गुरुवार को भी लोग बाहर नहीं निकले। शहर की सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर के आसपास पानी जमा होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही गुलड़िया, 99, दाउद सराय, अहरोई, कलक्ट्रेट सब स्टेशन के फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट दूर किए, लेकिन उस वक्त अन्य जगहों पर खराबी भी आती रही। इस बीच बारिश तेज होने लगी। इसके चलते बिजली के फॉल्ट को दूर करने के काम रोक दिए गए। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद बारिश थमी। इसके बाद बिजली कर्मचारी फॉल्ट दूर करने में जुट गए। वहीं बिजली गुल होने से मुन्नी देवी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका, बीएसए ऑफिस आदि जगहों पर जल जमाव हो गया।
विज्ञापन

इनवर्टर की बैटरी ने दिया जवाब, घरों में रहा अंधेरा
बिजली की लगातार कटौती से इंवर्टर की बैटरी को बैकअप नहीं मिल पाया। सुबह में इंवर्टर की बैटरी ठप हो गई। इसके चलते घरों में अंधेरा हो गया। लालटेन और मोमबत्ती से काम निपटाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगह जेनरेटर से पानी की आपूर्ति
बिजली की लगातार गुल रहने से नगर पालिका को जलापूर्ति के लिए जेनरेटर चालू करना पड़ा। जलकल परिसर में सुबह से बिजली की आपूर्ति हुई। वहीं सीओ ऑफिस के पास के नलकूप से आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते कई मोहल्लों के लोग पानी को तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed