{"_id":"57ed781d4f1c1bca7f5745ff","slug":"road-show-of-rahul-gandhi-at-3-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाट पंचायत होगी न जनसभा, तीन को होगा राहुल का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाट पंचायत होगी न जनसभा, तीन को होगा राहुल का रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी बरेली में खुशनुमा मूड में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में तीन अक्तूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो होगा। यह कार्यक्रम मिलते ही मायूस हुए कांग्रेसियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। उन्होंने प्रोग्राम की कामयाबी के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। 3 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान चालू कर दिया है।
यहां बता दें कि अमरोहा शहर में राहुल गांधी के आगमन का कार्यक्रम पहले 28 सितंबर घोषित था, जिसको लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया था। कुंदन मॉडल इंटर कालेज के मैदान में उनकी जनसभा के लिए मैदान तैयार किया जा रहा था। एसपीजी की मौजूदगी में मैदान पर मंच बन रहा था। बैरीकेडिंग आदि की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन 26 सितंबर की शाम को अचानक मालूम पड़ा कि वह अधिक देरी होने के कारण नहीं आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में मायूसी छा गई थी। तब से जनपद के कांग्रेसी उनका कार्यक्रम लेने में जुटे थे और गुरुवार को कामयाब हो गए। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने बताया कि अब राहुल गांधी 3 अक्टूबर को जनपद में आएंगे। इस बार जनसभा या खाट पंचायत नहीं होगी। जिले में केवल उनका रोड शो प्रोग्राम होगा। तारीख मिल चुकी है। इसलिए कार्यकर्ता फिर से तैयारियों में जुट जाएं। भारी संख्या में रोड शो में शामिल हों और पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें।