फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   road show of rahul gandhi at 3 september

खाट पंचायत होगी न जनसभा, तीन को होगा राहुल का रोड शो

Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
road show of rahul gandhi at 3 september
राहुल गांधी बरेली में खुशनुमा मूड में
 जनपद में तीन अक्तूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो होगा। यह कार्यक्रम मिलते ही मायूस हुए कांग्रेसियों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। उन्होंने प्रोग्राम की कामयाबी के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। 3 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान चालू कर दिया है। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि अमरोहा शहर में राहुल गांधी के आगमन का कार्यक्रम पहले 28 सितंबर घोषित था, जिसको लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया था। कुंदन मॉडल इंटर कालेज के मैदान में उनकी जनसभा के लिए मैदान तैयार किया जा रहा था। एसपीजी की मौजूदगी में मैदान पर मंच बन रहा था। बैरीकेडिंग आदि की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन 26 सितंबर की शाम को अचानक मालूम पड़ा कि वह अधिक देरी होने के कारण नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में मायूसी छा गई थी। तब से जनपद के कांग्रेसी उनका कार्यक्रम लेने में जुटे थे और गुरुवार को कामयाब हो गए। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने बताया कि अब राहुल गांधी 3 अक्टूबर को जनपद में आएंगे। इस बार जनसभा या खाट पंचायत नहीं होगी। जिले में केवल उनका रोड शो प्रोग्राम होगा। तारीख मिल चुकी है। इसलिए कार्यकर्ता फिर से तैयारियों में जुट जाएं। भारी संख्या में रोड शो में शामिल हों और पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed